फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रभु यीशु आया गीत से गूंजे चर्च, सेंटा क्लॉज ने बांटे उपहार

प्रभु यीशु आया गीत से गूंजे चर्च, सेंटा क्लॉज ने बांटे उपहार

Wed, 26 Dec 2018 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु आया गीत से गूंजे चर्च, सेंटा क्लॉज ने बांटे उपहार

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में क्रिसमस पर्व मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाय गया। चर्चों में सुबह प्रार्थना सभा की गई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की। सेंटा क्लॉज ने बच्चों ने उपहार बांटे। बच्चों ने प्रभु यीशु की झांकी बनाई और उनके जीवन पर नाटक मंचन कर वाहवाही बटोरी। इसके पूर्व ही जगह-जगह स्थित चर्च को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

राबर्ट्सगंज के चर्च में फादर प्रेमप्रकाश लकड़ा ने प्रार्थना कराया। इसके बाद बच्चों ने प्रभु यीशु आया गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। फिर कार्यक्रमों का सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति पर लोग ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। यहां फादर प्रेम प्रकाश ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव कल्याण के लिए अवतार लिया था। यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। अब समाज में हर वर्ग के लोग क्रिसमस पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन रिश्तेदारों व मित्रों को उपहार दिया जाता है। इस वर्ष क्रिसमस पर्व का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही गंदगी को हटाने के लिए सभी को प्रेरित किया जाना है। इस दौरान सिस्टर वंदना लकड़ा, जे. वालर, सीमा वालर आदि मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार नगर में स्थित चर्च में क्रिसमस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। यहां फादर मिथिलेश मसीह ने प्रार्थना कराया। यहां मनोहारी झांकी सजाई गई थी। कार्यक्रम में मसीही समुदाय के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। चर्च के पादरी मिथिलेश मसीह ने प्रार्थना सभा में कहा कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उसमें विश्वास करे वह अनंत जीवन पाए। क्रिसमस के मौके पर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी की। इस मौके पर सरफराज मसीह, नरेश मसीह, जय मसीह, किरन मसीह, उषा मसीह, कुमुद मसीह, रश्मि दीपा मसीह, पास्टर प्रवीण दास, जॉनी मसीह, टोनी, जय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed