फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नामित क्रय केंद्रों पर धान बेचने की बाध्यता समाप्त

नामित क्रय केंद्रों पर धान बेचने की बाध्यता समाप्त

Wed, 28 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नामित क्रय केंद्रों पर धान बेचने की बाध्यता समाप्त
सोनभद्र। किसानों के लिए खुशखबरी है। अब मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में किसान अपने नजदीकी किसी भी क्रय केंद्र पर धान विक्रय कर सकते है। बुधवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है। पूर्व में किसान नामित केंद्रों पर ही धान बेचने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन

बतादें कि शासन से जिला प्रशासन को वर्ष 2018-19 में एक लाख 12 हजार 200 मीट्रिक टन धान क्रय करने का लक्ष्य मिला है। समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड ए धान का 1770 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। किसानों को धान विक्रय करने के लिए राबर्ट्र्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉक में 55 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद की जा रही है। सभी केंद्रों पर 28 नवंबर तक करीब नौ सौ एमटी धान की खरीद हुई है। केंद्रों पर धान खरीद धीमी गति से होने पर कुछ दिन पूर्व सौ कुंतल तक धान बेचने वाले किसानों को खतौनी का सत्यापन राजस्व कर्मियों से कराने की शर्त को समाप्त कर दिया गया है। फिर भी जिस औसत से केंद्रों पर धान क्रय होना चाहिए नहीं हो रहा। किसानों बाध्य कर दिया गया है कि वे किन केंद्रों पर धान विक्रय कर सकते हैं। घर से केंद्रों की दूरी अधिक होने के नाते कई किसान सरकारी दर पर धान बेचने में रुचि नहीं ले रहे हैं। हालांकि किसान नामित केंद्रों पर ही धान विक्रय करेंगे की बाध्यता अब समाप्त कर दी गई है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डीएम ने पूर्व में निर्गत आदेश में शिथिल करते हुए तहसील स्तरीय सबद्धीकरण की अनुमति प्रदान कर दी है। जिससे किसान अपने तहसील में स्थित सुविधानुसार किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकते है। कहा कि धान विक्रय करने वाले किसानों का ऑनलाइन तत्काल भुगतान कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed