फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चलाने के बहाने बाइक लेकर युवक फरार, पकड़ा गया

चलाने के बहाने बाइक लेकर युवक फरार, पकड़ा गया

Fri, 09 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
चलाने के बहाने बाइक लेकर युवक फरार, पकड़ा गया
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक युवक लिफ्ट लेने के बहाने दूसरे युवक की नई बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने तलाश की तो बाइक खेतकटवा ग्राम पंचायत के शिवपुर टोला में बरामद हुई। पुलिस ने बाइक लेकर भागने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव का निवासी अजय कुमार धनतेरस के दिन ओबरा से नई बाइक लिया और वहां से शाम को घर लौट रहा था। वह रामगढ़ बाजार में कुछ सामान लेने के लिए एक दुकान पर रुका। वहां से चलने लगा तो रंजेश कुमार पुत्र लाल बिहारी पटेल निवासी खेतकटवा ने उससे लिफ्ट मांगा। इस पर अजय ने उसे बैठा लिया और उसे लेकर बरवाडीह तक पहुंचा। इसके बाद लिफ्ट मांगने वाले ने अजय से नई बाइक का हवाला देकर बाइक चलाने के लिए मांगा और कहा कि वह पीछे बैठ जाए। जब अजय पीछे बैठने का प्रयास किया तो रंजेश वहां से बाइक लेकर तेज से फरार हो गया और अजय शोर मचाता रह गया। घंटो इंतजार करने के बाद युवक को बाइक लेकर वापस नहीं आने पर अजय ने अपने घर जाकर पत्नी पिंकी देवी को पूरी जानकारी दी। इस पर पिंकी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने काफी तलाश के बाद बाइक खेतकटवा गांव के टोला शिवपुर में रंजेश कुमार पुत्र लाल बिहारी पटेल के घर से बरामद किया। पुलिस ने रंजेश को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed