{"_id":"5bc22cbebdec2269b6429528","slug":"181539452094-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे 18 ट्रक धराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे 18 ट्रक धराएं
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में शुक्रवार की रात एसडीएम शादाब असलम ने गिट्टी-बालू लदे ट्रकों के परिवहन करने से संबंधित प्रपत्रों की चेकिंग किया। एसडीएम को देखते ही नौ ट्रकों को खड़ाकर चालक फरार हो गए। चेकिंग के दौरान एसडीएम ने बिना परमिट के गिट्टी लदे एक ट्रक और ओवरलोड आठ ट्रकों को पकड़ा। पकड़े गए 18 ट्रकों को खनिज विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला प्रशासन ने बगैर एमएम 11 और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एक बार भी से कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की रात एक बजे तक लोढ़ी में स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट से इको प्वाइंट तक फोर्स और खनन कर्मियों के साथ भ्रमण कर सदर एसडीएम ने गिट्टी-बालू लदे ट्रकों की जांच की। इको प्वाइंट के समीप ओवरलोड बालू-गिटट्टी लदे नौ ट्रकों को खड़ा कर चालक/ परिचालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। वहीं बिना परमिट के पास कराने वालों ने अपने-अपने सेटिंग वाले वाहनों के चालकों को फोन कर उन्हें मारकुंडी, सलखन समेत अन्य जगहों पर खड़ा करवा दिया। जब तक चेकिंग चला तब तक उक्त वाहन खड़े रहे। अधिकारियों के वापस जाते ही बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों का संचालन शुरू हो गया। एसडीएम शादाब असलम ने बताया कि चेकिंग के दौरान बगैर परमिट के गिट्टा लदा एक ट्रक मिला। इसके अलावा 18 ट्रकों को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए खनन कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रकों को पार कराने के शक में एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।