{"_id":"5b2be72c4f1c1b603c8b4c59","slug":"181529603884-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के मैदान के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के मैदान के लिए युवाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के गौरही ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान स्थापित करने की मांग की। कहा, इससे खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है और ग्राम पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों को खेल का मैदान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्घ, लेकिन गौरही ग्राम पंचायत में एक भी खेल का मैदान नहीं है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका नहीं मिल रहा है। जिस मैदान पर कई पुश्त से गांव के लोग खेलते आ रहे हैं, उस जमीन को किसी के नाम पट्टा कर दिया गया। जिले ने कई अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी दिया है। फिर भी यहां के खिलाड़ियों की उपेक्षा की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने गांव में खेल का मैदान उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रदर्शन में अनिल कुमार, रजत, नीलेश, सुरेंद्र, मनमोहन, अनुज, अंकित, अतुल, रिंकू, धर्मवीर, सुनील, विनोद, मनोज, अभिषेक, श्याम भरोस, रामभरोस, जितेंद्र, अर्पित मौजूद रहे।