फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला

आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला

Fri, 14 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला

विज्ञापन
दुद्धी(सोनभद्र)। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में शुक्रवार की सुबह जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत दुद्धी नगर में जनसंख्या नियंत्रण जागरुकता रैली निकाली गई। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर जनसंख्या पर रोक लगाओ, विकास की रफ्तार बढ़ाओ। दो बच्चों का लक्ष्य मान, लड़का-लड़की एक सामान। आदि एक से एक नारों को लगाते हुए लोगों को जागरूक किया और लोगों के बीच पर्चियां बांटी। मिशन परिवार विकास योजना के अंतर्गत पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, प्रसव पश्चात नसबंदी के तहत नसबंदी केंद्रों में दी जाने वाली धनराशि के बारे में भी लोगों को जागरुक किया। डॉ. यूपी पांडेय ने बताया कि महिला नसबंदी का केस अगर आता है तो कल शिविर कार्यक्रम के तहत उसका नसबंदी किया जाएगा। पुरुष नसबंदी के तहत जो पुरुष नसबंदी कराना चाहते हैं वे भी अपना पंजीयन कराकर आगामी लगने वाले शिविर में अपना नसबंदी कराकर सरकार की ओर से दिए जाने वाले सहायता राशि का लाभ प्राप्त करें। जुूस के साथ डॉ. गौरव सिंह, डॉ. संदीप कुमार सिंह, शशिभूषण भारती, प्रभारी सिडीपीओ संगीता देवी, सुपरवाइजर तारा सिंह, सुनीता देवी, रानी, अनामिका, अरुणा मसीह, देवंती जायसवाल आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed