फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से कराया जाएगा विद्युतीकरण

पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से कराया जाएगा विद्युतीकरण

Sun, 25 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से कराया जाएगा विद्युतीकरण
सोनभद्र। पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के सभी गांवों और मजरों में विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसके लिए धन की मांग सक्षम स्तर से करते हुए, जहां काम चल रहा है, उस क्षेत्र के सभी गांवों को विद्युतीकरण से संतृप्त किया जाएगा। उक्त बातें रविवार को डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में कही।
विज्ञापन

सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत जिले के सभी गांव को विद्युतीकरण से जोड़ने के लिए धन की मांग सक्षम स्तर से कर ली जाय और चल रहे कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाय। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, विधायक घोरावल अनिल मौर्या, विधायक दुद्धी हरिराम चेरो, विधायक ओबरा संजीव कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण सुभाष चंद्र यादव को निर्देशित किया कि जिले की बाकी बचे मजरों, गांवों का स्टीमेट तैयार कर धन की मांग सांसद एवं डीएम के स्तर से सक्षम स्तर पर भेजा जाय, ताकि समय से बजट प्राप्त होते ही विद्युतीकरण का कार्य तत्परता से पूरा किया जाय। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, सीडीओ रामाश्रय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed