{"_id":"5c17e3f1bdec2256e90e048a","slug":"171545069553-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबमीनार, ईवीएम मशीन की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबमीनार, ईवीएम मशीन की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। डीएवी स्कूल खड़िया में सोमवार को छात्र-छात्राओं की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बच्चों द्वारा कुतुबमीनार, ईवीएम मशीन आदि की प्रदर्शनी लगाई गई, जो लोगों में आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य संध्या पाण्डेय व जीएम एम के प्रसाद व उप कार्मिक पाणि पंकज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने हाइड्रोलिक सिस्टम, आटोमेटिक स्ट्रीट लाईट, सीएचपी, आटोमेटिक रेलवे क्रासिंग बैरियर आदि के मॉडल्स प्रस्तुत किये। वहीं गणित में ट्रिग्नामेट्री रेसियोज, क्लीनोमीटर, ऑटोमेटिक सर्किल ड्राइंग मशीन एवं विभिन्न ब्रेन गेम का प्रदर्शन किया। सामान्य विज्ञान में नालंदा विश्व विद्यालय के भग्नावशेष, कुतुबमीनार, चुनाव प्रक्रिया की प्रदर्शनी ईवीएम मशीन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि की प्रदर्शनी सराहनीय रहीं। हिन्दी संस्कृत से साहित्यिक कवि एवं लेखकों का जीवन परिचय, व्याकरणीय जानकारी, गुरूकुल शिक्षा प्रणाली, गीता के उपदेश, स्मार्ट सिटी, वेद, ऋतु तथा तिथियों के वृक्ष लोगों को आकर्षित किये। अंग्रेजी विषय से सेक्सपीयर, थियेरिकल एरिना, ग्रामर फारेस्ट, ब्लूम्स टेक्सोनामी के प्रदर्शन ने लोगों को आकर्षित किया। एलकेजी से जहां छोटे-छोटे बच्चों ने कार्टून करेक्टर प्रदर्शित किये। वहीं यूकेजी से एनिमल्स किंगडम की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।