फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोस चुनाव में पहली बार पैड मशीन का होगा प्रयोग

लोस चुनाव में पहली बार पैड मशीन का होगा प्रयोग

Tue, 27 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव में पहली बार पैड मशीन का होगा प्रयोग
सोनभद्र। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी है। लोस चुनाव में पहली बार मतदाता वीवी पैट मशीनों का प्रयोग करेंगे। इसके लिए, आयोग ने जिले को 1826 वोटर वेरिफेकशन पेपर (वीवी) मशीन आ गई है। कलेक्ट्रेट में बेंगलूरू के इंजीनियरों ने वीवी पैड मशीनों की जांच करना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रानिक्स वोटिंग मशीन (ईवीएम) मेें मतदान करने के बाद वोटर जिस प्रत्याशी को मत दिए है उसे मिला है या नहीं इसका पता एक मिनट के अंदर वीवी पैड मशीन से कर लेंगे। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। चुनाव के लिए राबट्र्सगंज, ओबरा, घोरावल, दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 937 मतदान केंद्र और 1475 बूथ बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर मतदाता मतदान करेंगे। मतदाता सूची में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष उम्र पूरा करने वाले युवक-युवतियों का नाम शामिल करने के लिए शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिनका मतदाता सूची में नाम नहीं है, उनका शामिल कर अपात्रों का नाम काटने का भी कार्य चल रहा है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए जिले को 1826 वोटर वेरिफेकशन पेपर (वीवी) मशीनों को भेज दिया है। पहली बार चुनाव में (वीवी) पैड मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर में मशीनों को सुरक्षित रख गया है और इंजीनियरों द्वारा मशीनों को चेक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed