फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाइक, सिलेंडर रखकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

बाइक, सिलेंडर रखकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बाइक, सिलेंडर रखकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब चौराहे पर प्रदर्शन किया। डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर के मूल्य में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर नाराजगी जाहिर की। बाइक और गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यहां सभा में सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम को अत्यधिक बढ़ा दिया है। कुछ दिन पूर्व सरकार ने पांच रुपये तक दाम घटाया और फिर एक सप्ताह के अंदर ही दोबारा दाम बढ़ा दिया। भाजपा सरकार आम जनता को धोखा देने का कार्य कर रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। किसान से लेकर हर वर्ग के लोग परेशान हैं। जनविरोधी सरकार महंगाई के प्रति उदासीन है। सपा के नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है किसान परेशान है। सिंचाई के समय पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। केंद्र सरकार गरीबों को उज्ज्वला गैस सिलेंडर तो दे रही है लेकिन जिस तरह से गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है, उससे महिलाएं मायूस हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेगी। जुनैद अंसारी और विष्णू सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापार विरोधी है। व्यापारी जीएसटी की मार, नोटबंदी से परेशान हैं। जनता गिट्टी बालू के दाम बढ़ाने से अपने पक्के मकान तक नहीं बना पा रही है। सरकार महंगाई पर महंगाई लाद रही है। प्रदर्शन का संचालन मंदीप पटेल ने किया। इस मौके पर मुन्ना कुुशवाहा, शकील अहमद, गुलाम यासीन, गोपाल मोदनवाल, हीरा सोनकर, मनीष सोनी, मोती कोल, हिफाजत अली, चंदन केशरी, संतोष गुप्ता, दिनेश केशरी, सतीश केशरी, यश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed