फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संडे ड्यूटी बंद फरमान पर कोल श्रमिक बिफरे

संडे ड्यूटी बंद फरमान पर कोल श्रमिक बिफरे

Tue, 11 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
संडे ड्यूटी बंद फरमान पर कोल श्रमिक बिफरे
अनपरा। एनसीएल में ओवर टाइम व संडे डयूटी बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने मंगलवार को सभी कोल परियोजनाओं में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बीना शाखा अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि कोल इंडिया की सभी कंपनियों के रेवेन्यू बजट में कटौती की गई है। खदानों को 365 दिन संचालन के बजाय 300 दिन संचालन का फरमान जारी किया गया है। इसके लिए रविवार को डयूटी बंद करने तथा श्रम शक्ति कम होने के बावजूद ओवरटाइम बंद करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के इस निर्णय से कोल इंडिया का उत्पादन 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावित हो जाएगा। उच्च प्रबंधन इसका ठिकरा मजदूरों के पर डालकर उसे सुनियोजित ढंग से बदनाम करेगा। उन्होंने कहा कि जीएसको कंपनीय आउट सोर्सिंग में कार्यरत मजदूरों का बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए। साथ ही उन्हें जो कंपनी कार्य करने आ रही है, उसमें समाहित किया जाए। बीना इंटरमीडिएट कालेज में कार्यरत कर्मचारियों व शिक्षकों को भी न्यूनतम वेतन दिया जाए। कालोनी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। महामंत्री अरुण कुमार दूबे, मुन्नीलाल ने सभी परियोजनाओं का भ्रमण कर प्रबंधन की नीतियों को कोसा। बीना में सीपी सिंह, बेचू लाल, गौकरन यादव, बसंत सिंह, मयंक तिवारी, बीके सिंह, हेमंत काची सहित जीएस कंपनी के सैकड़ों मजदूर धरने पर बैठे।
विज्ञापन

इनसेट ...
कर्मियों को 20 लाख ग्रेच्यूटी की मांग
अनपरा। कृष्णशिला परियोजना में सीजीएम कार्यालय के समक्ष कोल श्रमिकों ने धरना दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने संडे व ओटी बंद करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए रिटायर्ड कर्मियों को 20 लाख ग्रेच्युटी देने की मांग की। इस अवसर पर केडी तिवारी, नवीन कुमार, अनुराग मिश्रा मौजूद रहे। ककरी परियोजना महाप्रबंधक आफिस के समक्ष बीएमएस से संबद्ध कोल श्रमिकों ने धरना देते हुए प्रबंधन की नीतियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। इस मौके पर राजेश सिंह, एलबी सिंह, आरपी गुप्ता, अरविंद सिंह संबोंधित किए। खडिय़ा परियोजना में भी बीएमएस से संबद्ध कोल श्रमिकों ने महाप्रबंधक आफिस के समक्ष धरना दिया। इस मौके पर खुशहाल सिंह, अशोक उपाध्याय, विनोद सिंह बघेल, ओंकार यादव, एसएन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed