{"_id":"5aa6c3794f1c1ba6768b523d","slug":"171520878457-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका नपा प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका नपा प्रशासन का पुतला
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासक का पुतला फूंका और विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ता कार्यालय से गायब हुए खसरा, खतौनी की अब तक बरामदगी न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पालिका के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान सभा में जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय से खसरा, खतौनी का गायब होना अत्यंत संवेदनशील मामला है। यह आपसी मिलीभगत या कहीं न कहीं घोटाले को दर्शाता है। पिछले 16 जनवरी 2017 को भी खतरा-खतौनी में से दो सौ पन्ने गायब हो गए थे। उसकी भी जांच नहीं हुई। सवाल उठाया कि नगर पालिका प्रशासन ने अब तक किसी जिम्मेदार के खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई की। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि खसरा-खतौनी का गायब होना, जनहित से जुड़ा मामला है। जिला प्रशासन को इसे संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि बरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जितेंद्र यादव ने कहा कि जनहित से जुड़े मामले को दबाया नहीं जाना चाहिए। यदि जरूरत पड़ी तो डीएम कार्यालय पर भी नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान आनंद चौबे, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि, अबुजर, मैसर, कामरान बख्शी, चांद, गोपाल मौर्या, मोती कोल, माजिद, मुन्ना कुुशवाहा, रमेश यादव, जितेंद्र शर्मा, मन्नू पांडेय मौजूद रहे।