{"_id":"5a95a5b24f1c1b05738b9dc8","slug":"171519756722-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी के पांच गांवों में एक मार्चर को आदिवासी खेलेंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी के पांच गांवों में एक मार्चर को आदिवासी खेलेंगे होली
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी/सागोबांध (सोनभद्र)। बभनी ब्लॉक क्षेत्र के पांच गांवों में जहां आदिवासी एक मार्च को होली खेलेंगे, वहीं म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीपान गांव में बुधवार को ही होली मनाई जाएगी। होली का पर्व एक दिन पहले मनाने की आदिवासी परंपरा सदियों से चली आ रही है।
बभनी ब्लॉक के सतबहनी, कनवा, अधौरा, सेवढ़ी टोला के अलावा जौराही गांव में बुधवार को एक दिन पहले ही आदिवासी होलिका दहन कर देंगे। इसके बाद गुरुवार को आदिवासी होली खेलेंगे। यहां एक दिन पहले ही होली का त्योहार मना लिया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। जिसका निर्वहन आज भी लोग कर रहे हैं। गांव के रामबरन सिंह गोंड़, लक्ष्मी प्रसाद, गुलाब, विनोद कुमार ने बताया कि पहले हम लोगों के पूर्वज भी एक साथ होली का त्योहार मनाते थे, लेकिन अचानक होली के दिन ही कोई घटना घटित हो गई तब से हम लोगों के यहां होली का त्योहार एक दिन पहले ही मना लिया जाता है। इस परंपरा का निर्वहन हम लोग करते चले आ रहे हैं। धूल उड़ाने के लिए सभी लोग बाजा-गाजा के साथ मानर और घुंघरू के साथ नाचते गाते-जाते हैं। सौहार्द पूर्वक एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली का त्योहार मनाते हैं। उधर म्योरपुर ब्लॉक के फरीपान गांव में मंगलवार की रात्रि में ही होलिका दहन होगा और बुधवार को जमकर होली खेली जाएगी।