{"_id":"5a95a3bb4f1c1b4e588bb27f","slug":"171519756219-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की धीमी रफ्तार पर प्रशिक्षु आईएएस ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की धीमी रफ्तार पर प्रशिक्षु आईएएस ने लगाई फटकार
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर (सोनभद्र)। ब्लाक क्षेत्र की नधिरा एवं किरबिल ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों का मंगलवार का प्रशिक्षु आईएएस एवं म्योरपुर बीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर हाल जाना। कार्यों की धीमी रफ्तार पर संबंधितों को फटकार लगाई। कार्यों को जल्द पूरा न करने की दशा में उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अंकुर लाठर ने किलबिल एवं नधिरा ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। किलबिल ग्राम पंचायत में बन रहे तालाब पर पहुंचकर हो रहे कार्य का जायजा लिया। श्रमिकों को भुगतान एवं मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। नधिरा ग्राम पंचायत भवन पर आवास एवं शौचालय की धीमी गति पर ग्राम प्रधान राजेंद्र एवं अमरेंद्र प्रियदर्शी को फटकार लगाई। आवास एवं शौचालय के लाभार्थियों के कार्यस्थल पर खुद मैटेरियल सप्लाई करने की बात कही। ग्राम प्रधान से कहा कि जिस तरह योजनाओं की प्रगति है उससे यह नहीं लगता कि आप योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना चाहते हैं। संबंधितों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जिन लाभार्थियों के काम धीमे हैं या नहीं हो रहे हैं उनको नोटिस जारी की जाए, जिससे उनके कार्य पूरे हों। निरीक्षण के दौरान रविदत्त मिश्र, रामभुवन सिंह, अनिल मिश्र, बृजभूषण यादव आदि मौजूद रहे।