{"_id":"5a282d484f1c1b001c8b72e4","slug":"171512582472-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनपुर लैम्पस पर नहीं हो रही धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनपुर लैम्पस पर नहीं हो रही धान की खरीद
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसनडीह। बभनी ब्लॉक के चैनपुर लैंपस पर धान की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। किसानों को साल भर की उपज बेचने के लिए धान क्रय केंद्रों का चक्कर काटना पड़ रहा है। लैंपस सचिव अनुपम कुमार ने खरीद करने से यह कहकर मना कर दिया कि अभी उन्हें बोरी प्राप्त नहीं हुई है। 15 दिन इंतजार करना होगा।
यूपी सरकार किसानों की उपज को खरीदने के लिए अपने अफसरों को समय-समय पर निर्देश दे रही है लेकिन जिले में खुले धान क्रय केंद्रों पर मनमानी की जा रही है। धान खरीद के लिए शासन ने प्रत्येक क्रय केंद्र पर धन व बोरी भेज दिया है। सरकार का कड़ा निर्देश है कि सभी केंद्रों पर किसान धान के लिए बिल्कुल परेशान न हों। डीएम का भी निर्देश है कि 24 घंटे के भीतर किसानों के खाते में पैसा जाना है। यदि संबंधित केंद्र प्रभारी की धान खरीद में लापरवाही पायी गयी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी सारे निर्देशों को ताख पर रखकर धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। इससे किसान औने, पौने दामों पर फसल बिचौलियों को देकर अपने बच्चों की फीस, दवाई और बेटियों की शादी कर रहे हैं। जिला प्रबंधक हरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। किसानों का धान खरीद में शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी। किसान जगदीश प्रसाद, रामचंद्र, श्याम सुंदर, महादेव, गनेशी ने डीएम से खरीद कराने की मांग की है।