फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 old drinking water projects to get a new lease of life; water supply in villages to improve

Sonebhadra News: 25 पुरानी पेयजल परियोजनाओं को मिलेगा नया जीवन, गांवों में सुधरेगी जलापूर्ति

Fri, 04 Sep 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
25 old drinking water projects to get a new lease of life; water supply in villages to improve
सोनभद्र। जिले में लंबे समय से बंद पड़ी पेयजल परियोजनाओं को फिर से शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जिले की 25 पुरानी एकल और ग्राम समूह पेयजल परियोजनाओं की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। परियोजनाओं के दुरुस्त होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1379 गांव में से 82 गांव जल निगम की पुरानी योजनाओं से जुड़ी हैं। शासन की तरफ से पुरानी परियोजनाओं का मरम्मत कराते हुए पुन: संचालित करने के लिए अब तक करीब तीन करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। परियोजनाओं की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति बहाल करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था नालंदा इंजीकॉन को सौंपी गई है। इसके तहत पानी की टंकियों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को सही करने, नई पाइपलाइन बिछाने और खराब मशीनों को दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कुल 26 पुरानी पेयजल परियोजनाएं हैं। इसमें विंढमगंज एकल पेयजल परियोजना का कार्य नए सिरे से कराया जाना है। जबकि शेष 25 परियोजनाओं पर मरम्मत का काम चल रहा है। लंबे समय से कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने तो कहीं टंकी और मशीनों में खराबी के कारण इन परियोजनाओं से पेयजल आपूर्ति प्रभावित थी। अधिकारियों के अनुसार कुड़ारी, पड़रक्ष समेत तीन परियोजनाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

---
वर्जन:
जिले में 25 पेयजल परियोजनाओं के मरम्मत का कार्य चल रहा है। इन परियोजनाओं से जुड़े 61 गांवों में वर्तमान में आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जबकि सात गांवों में परियोजना का कार्य पूरा होने के बाद पूर्ण रूप से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। जैसे-जैसे शासन से बजट मिल रहा है, वैसे मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। - जसवंत सिंह, सहायक अभियंता-जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed