{"_id":"5a1ef3c84f1c1bf4688be5a2","slug":"171511977928-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों के निर्धारण के लिए मिली 24 घंटे की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों के निर्धारण के लिए मिली 24 घंटे की मोहलत
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा-2018 को लेकर जनपद में अब भी केंद्रों के निर्धारण की अंतिम सूची तैयार नहीं हो सकी है। बोर्ड द्वारा मांगी गई आपत्तियों की जांच करने के बाद कई केंद्रों का नाम सूची से हटाते हुए नए परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने आपत्तियों की जांच कराई है। यूपी बोर्ड के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाना है।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कई परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी है। कई स्कूलों के बच्चों का परीक्षा केंद्र सौ किमी से अधिक दूरी पर बनाया गया है। इन सब के विरोध में डीआईओएस कार्यालय को 52 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। नियम है कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर 1200 से अधिक परीक्षार्थी नहीं होने चाहिए, जबकि इस बार सात ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां परीक्षार्थियों की संख्या 1200 से अधिक 1700 तक हैै। वर्ष 2018 में होनी वाली बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 57 केेंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के 50497 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 29526 परीक्षार्थी है, इनमेें 15128 बालक, 14398 बालिका हैं और इंटर में 20971 परीक्षार्थी है, जिसमें 9590 बालिक और 11381 बालिकाएं है। राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील में 22 आवेदन पत्र नए परीक्षा केंद्र बनाने को लिए मिले है। केंद्रों के विरोध में प्राप्त आपत्तियों एवं नए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मिले आवेदनों के निस्तारण के लिए 27 नवंबर को कलेक्ट्रेट में डीएम पीके उपाध्याय की अध्यक्षता मेें शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों समेत अन्य लोगों की बैठक हुई थी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने बताया कि 30 नवंबर तक हरहाल में परीक्षा केंद्रों केे निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण करते हुए बोर्ड को अवगत करा दिया जाएगा। कहा कि जरूरत के अनुसार नए केेंद्रों को बनाना होगा तो राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों को ही परीक्षा केेंद्र बनाया जाएगा। संभावना है कि अब तक बने केंद्रों में से कुछ केंद्र सूची से हटाए जा सकते हैें।