फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है मलेरिया से मौतों का रिकार्ड

स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है मलेरिया से मौतों का रिकार्ड

Wed, 01 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है मलेरिया से मौतों का रिकार्ड
जिले में अज्ञात बुखार से लोगों के पीड़ित होने औैर हो रही मौतों को लेकर स्वास्थ्य महकमेें के अलग ही सुर हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डीके सिंह कहते हैं कि जिले में मलेरिया से किसी की मौत नहीं हुई। जबकि हाल में ही गिधिया गांव में स्लाइड बनाकर जिनके भी रक्त की जांच हुई, उन्हें मलेरिया निकला। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसपी सिंह कर चुके हैं। इसी गांव में तीन लोगों की बुखार से मौत हुई, लेकिन महकमें के अधिकारी इसकी वजह मलेरिया होने से इनकार कर रहे हैं। हालात यह है कि विभाग में मलेरिया से मौतों का कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

भौगोलिक दृष्टि से सोनभद्र अन्य जिलों से अलग है। यहां की सीमाएं चार राज्यों से मिलती हैं। यहां के दूरूह इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बदतर हैं। तमाम ऐसे इलाके हैं जहां के लोगों को समय से स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है, जिससे तमाम लोग उपचार के अभाव में दम तोड़ देते हैं। पिछले कुछ दिनों में चोपन ब्लॉक के गिधिया ग्राम पंचायत और बभनी ब्लॉक के खोतोमहुआ व जौराही गांव में तमाम लोग अज्ञात बुखार से पीड़ित हुए। गिधिया में तीन लोगों की मौत हुई तो बभनी क्षेत्र में पांच लोगों की। दोनों जगहों पर बुखार पीड़ित लोगों के रक्त की परीक्षण कराई गई। गिधिया के बुखार पीड़ितों को मलेरिया होने की पुष्टि सीएमओ ने की, जबकि चोपन सीएचसी के अधीक्षक डा. गिरधारी लाल ने जांच रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बोला। उधर बभनी क्षेत्र में जिन बुखार पीड़ितों की स्लाइड मंगलवार को बनाई गई, बुधवार की शाम तक उनकी जांच ही नहीं हुई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि गुरुवार को जांच रिपोर्ट सामने आएगी। मलेरिया से हुई मौतों के बारे में उन्होंने कहा कि जिले में किसी की भी मौत मलेरिया से नहीं हुई है। इस लिए रिकार्ड तैैयार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed