फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Thu, 12 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी
सोनभद्र (विण्ढमगंज)। दुद्धी ब्लॉक के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में करीब एक माह से ट्रांसफार्मर जलने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने सलैयाडीह के साथ ही हरनाकछार गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सलैयाडीह ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का ट्रांसफार्मर जलने से हो रहे परेशानी से नाराज होकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण राजन द्विवेदी ने बताया कि एक माह से जला ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की लापरवाही से वहीं पड़ा हुआ है। कोई सुधि लेने वाला नहीं है। अफसर सीएम के फरमान की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिजली विभाग के जेई राजीव वर्मा ने बताया कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर मौके पर अभी नहीं है। आते ही उसे बदल दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना हमारे पास है। प्रदर्शन करने वालों में गगन दुबे, ज्ञान चंद वर्मा, जितेंद्र शर्मा, नसीम मनान, नारायण शर्मा, रमेश शर्मा, कामेश्वर यादव, उदय शर्मा, पलटन यादव, रियाज अहमद मौजूद रहे। उधर हरनाकछार ग्राम पंचायत में जले ट्रांसफार्मर के बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यदुनाथ यादव ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर बीते 15 दिनों से जलकर पड़ा हुआ है। इससे धान में पानी देने में काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed