{"_id":"5967b55a4f1c1b9e188b484d","slug":"171499968858-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय अस्पतालों से एंटी वेनम इंजेक्शन नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय अस्पतालों से एंटी वेनम इंजेक्शन नदारद
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बारिश के दिनों में सर्पों का भय लोगों में बना रहता है। इसको देखते हुए प्रत्येक सीएचसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्प काटने से पीड़ित लोगों के उपचार की व्यवस्था की गई है। लेकिन मधुपुर समेत कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि एटी वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा है।
जिले का अधिकांश क्षेत्रफल पहाड़ी और जंगलों से आच्छादित है। इस नाते बारिश शुरू होते ही कोबरा, करैत, अजगर समेत अन्य जहरीले सर्प विचरण करने लगते है। जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर सर्प किसी न किसी को काटते रहते है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी व पीएचसी पर एंटी वेनम इंजेक्शन लगाने का निर्णय लिया था। ताकि जरूरत पडने पर पीड़ितों को तत्काल इंजेाक्शन लगाया जा सकें। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। मधुपर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधपुर में कभी भी एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हुआ। इस क्षेत्र में सर्प किसी को काटता है तो उसे एटी वेनम इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है या प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। रामगढ़: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा में भी एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं है। जबकि प्रत्येक वर्ष पन्नूगंज, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में दस से 12 लोगों को सर्प काटता है। खलियारी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में भी एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं है। यहीं हाल कई राजकीय अस्पतालों का है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल का कहना है कि ब्लॉक स्तरीय सभी सीएचसी और पीएचसी पर एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है। बावजूद इसके स्वास्थ्यकर्मी जरूरतमंदों को एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं लगा रहे हैं तो उनके मोबाइल नंबर 9415675631 पर सूचना दें।