फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   17 people trapped in flood rescued after four hours of effort

चार घंटे की मशक्कत से बाहर निकाले गए बाढ़ में फंसे 17 लोग

Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
17 people trapped in flood rescued after four hours of effort
केकराही/करमा। बारी महेवा गांव के ऊंचका टोले की मौर्या बस्ती के 17लोग बेलन नदी के बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गए। घर के चारों तरफ पांच से सात फीट ऊंची पानी की लहरों से अपने को असहाय महसूस कर रहे लोगों के लिए करमा थाना के एसएसआई फरिश्ते के रूप में पहुंचे। तत्काल तहसील प्रशासन की मदद से नाव मंगाई गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार घोरावल और एसएसआई विनोद कुमार यादव रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाढ़ से घिरे लोकपति मौर्य, संदीप मौर्य सहित चार परिवार के लोगों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। इस दौरान परिजनों से लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस टीम संपर्क में बनी रही। बाढ़ का पानी घर के चारों तरफ पहुंच गया था, बस घर के अंदर प्रवेश नहीं कर सका था। पुलिस ने तत्काल सतर्कता नहीं बरती होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed