फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   17 absent in compartment exam

Sonebhadra News: कंपार्टमेंट परीक्षा में 17 अनुपस्थित

Sat, 22 Jul 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
17 absent in compartment exam
सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में शनिवार को दो पालियों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 412 में से 17 विद्याथीZ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद कम नंबर मिलने या फिर एक विषय में फेल होने के बाद जिले के विभिन्न कॉलेजों से हाईस्कूल में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 92 छात्रों से आवेदन किया था। इंटर की इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 320 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे। बोर्ड के निर्देश पर शनिवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा ग्यारह तक आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 92 परीक्षार्थियों में से 88 बच्चों ने ही परीक्षा दिया, जबकि 4 अनुपस्थित रहे। दूसरी पॉली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे के बीच आयोजित इंटर की इंप्रूवमेंट परीक्षा में पंजीकृत 320 परीक्षार्थियों में से 307 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार कुल पंजीकृत 412 में से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed