फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   169 candidates will go to Lucknow to get the appointment letter

Sonebhadra News: नियुक्ति पत्र लेने लखनऊ जाएंगे 169 अभ्यर्थी

Fri, 13 Jun 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
169 candidates will go to Lucknow to get the appointment letter
सोनभद्र। लखनऊ में 15 जून को यूपी पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण में जिले के 169 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। उन्हें 14 जून को चार बसों में जिले से रवाना किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई। सुगम यातायात, संचार, मेडिकल सुविधा सहित अन्य बिंदुओं पर जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। अभ्यर्थी 14 जून को लखनऊ रवाना होंगे। वहां 15 जून को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 16 को वापसी में वाराणसी रुकेंगे। इसके बाद 17 जून को वह अपने घरों को पहुंचेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ ले जाने, सुरक्षा, संचार, मेडिकल व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को नामित कर जिम्मेदारी दी गई है। वह सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करें। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। बैठक में सीओ सदर रणधीर कुमार मिश्रा, सीओ कार्यालय राज सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
जिले में 397 को मिलेगी ट्रेनिंग
चुर्क स्थित पुलिस लाइन में अलग-अलग जिलों के 397 अभ्यर्थियों को जनरल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। जबकि रीजनल ट्रेनिंग के लिए 500 अभ्यर्थी आवंटित हैं। ऐसे में ग्राउंड को व्यवस्थित करने के साथ ही इनके ठहरने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed