फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आज आएंगे पीएम, तैयारियां को दिया जा रहा अंतिम रूप

आज आएंगे पीएम, तैयारियां को दिया जा रहा अंतिम रूप

Fri, 10 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
आज आएंगे पीएम, तैयारियां को दिया जा रहा अंतिम रूप

विज्ञापन

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में आएंगे। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। राबटर्सगंज ब्लॉक के सजौर गांव में पीए और सीएम चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मंच के पास चार हेलीपैड बनाए गए हैं। इसमें एक प्रधानमंत्री के लिए, दो उनके सुरक्षा कर्मियों और एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बन रहा है। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मिर्जापुर रेंज के डीआईजी पियूष श्रीवास्तव, डीएम अंकित कुमार, एसपी सलमान ताज पाटिज समेत अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
शनिवार को विध्य सोन इंटरमीडिएट कालेज सजौर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होनी वाली चुनावी जनसभा की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। शनिवार की अलसुबह तक तैयारी पूर्ण कर ली जाएगी। शुक्रवार की शाम से ही एसपीजी के जवानों ने मंच एवं आस-पास के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। भाजपा-अपना दल (एस) के संयुक्त प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल के समर्थन में जनसभा होनी है।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के मुताबिक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर राबर्ट्सगंज में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद कार से वह सभा स्थल तक पहुंचेंगे। पीएम करीब 40 मिनट तक जनसभा को संबोधित करने के बाद पुन: कार से हैलीपैड पहुंच कर हेलीकाप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed