फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब प्रधान मतदान केंद्रों को बनाएंगे मॉडल बूथ

अब प्रधान मतदान केंद्रों को बनाएंगे मॉडल बूथ

Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अब प्रधान मतदान केंद्रों को बनाएंगे मॉडल बूथ
सोनभद्र। जिले के प्रधान मतदान केंद्रों को मॉडल केंद्र बनाएंगे। यही नहीं प्रवेश द्वार पर मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा। वेाट देने के लिए कतार में खड़े मतदाताओं का प्यास बुझाने की व्यवस्था की जाएगी। यह सब व्यवस्था ग्राम प्रधानों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चले कि लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है। इस दौरान लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि मतदान के दिन केंद्रों पर वोटरों को धूप से बचने के लिए टेंट, शुद्ध पेयजल आदि का इंतजाम होगा। 19 मई को घोरावल विधान सभा क्षेत्र के 370743 मतदाता, राबट्र्सगंज विस क्षेत्र में 329183 वोटर, ओबरा विस के 313620 मतदाता, दुद्धी विस क्षेत्र के 311444 मतदाता और चकिया विधान सभा क्षेत्र के 367518 मतदाता 1895 मतदेय स्थलों पर मताधिकार का प्रयोग कर राबट्र्सगंज संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पंचायती राज विभाग ने प्रधानों को मतदेय स्थलों पर शौचालालय, साफ-सफाई, रोशनी, शुद्ध पेयजल आदि का इंतजाम कर मॉडल बनाने का निर्देश दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने कहा कि प्रधानों को मतदेय स्थलों पर जो खामियां उसे दूर कराते हुए मॉडल बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। मतदान के दौरान मतदाताओं को छांव, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed