{"_id":"5ca24782bdec221428362f01","slug":"161554139010-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे पूर्व मतदेय स्थलों पर तैनात हो जाएगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे पूर्व मतदेय स्थलों पर तैनात हो जाएगी फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव के लिए चारों विधान सभा क्षेत्र में 937 मतदान केंद्र और 1475 मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदान शुरू होने से 18 घंटे पूर्व सभी मतदेय स्थलों को फोर्स के हवाले कर दिया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।
भारत निर्वाचन आयोग ने जिले मेें 19 मई को मतदान और 23 मई को मतगणना करने की तिथि मुकर्रर की है। चुनाव को नजदीक आते देख पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में चुनाव के लिए बनाए गए बूथों में से 229 संवेदनशील एवं 264 अतिसंवेदनशील और 206 बूथ नक्सल के रूप में चिह्नित किया गया है। इन बूथों पर अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एक लाख या उससे अधिक की धनराशि पाबंद भी कराया जा रहा है। प्रतिदिन थाना प्रभारियों को कार्रवाई की रिपोर्ट चुनाव सेल को नोट कराना पड़ रहा है। अराजकतत्चों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की मानिटरिंग सर्किल आफिसरों को दी गई है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने द्वय एएसपी को मतदान के एक दिन पूर्व यानी 18 मई की 12 बजे तक फोर्स को सभी बूथों पर तैनात करने का निर्देश दिया है। ताकि शाम तक पुलिसकर्मी बूथों के चारों तरफ दो सौ मीटर की परिधि को अपने कब्जे में लेते हुए ग्रामीणों को आयोग के दिशा निर्देशों को अवगत करा देें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नक्सल, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।