{"_id":"5c7c1384bdec224bbb20b1b4","slug":"161551635332-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्वव में बच्चों ने प्रस्तुत किया गीत, नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्वव में बच्चों ने प्रस्तुत किया गीत, नृत्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी (सोनभद्र)। नगर के श्याम मांटेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। यहां पहले पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। फिर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि कानपुर से आए सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रबंधक फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस, विशिष्ट अतिथि स्टेशन अधीक्षक अरुण पांडेय, विद्यालय के फादर रेमंड डिसूजा ने संयुक्त रूप से प्रभु यीशु मसीह के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं ने प्रार्थना गीत पर नृत्य कर अतिथियों का अभिवादन किया। नन्हे मुन्हें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रकृति से प्रेम, पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि, बाल मजदूरी रोकने, शिक्षा की विडंबना, कव्वाली, देशभक्ति डांस के साथ एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने नृत्य, गायन तथा विभिन्न प्रतिभाओं की प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूटी। यहां विभिन्न प्रतिभाओं में अव्वल आने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं और इनके अंदर असीमित प्रतिभा छुपी होती है। शिक्षक का कर्तव्य है कि उन प्रतिभाओं को उनके अंदर से निकाल कर निखारा जाए, जिससे वह आने वाले कल में प्रत्येक क्षेत्र में अपने प्रतिभा को साबित कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और देश का नाम रोशन कर सके। फादर रेमंड डिसूजा ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, राफे खान, प्रभात कुमार, नीरज चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।