फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गुजरात वाले मोदी के झूठे वादों से वाकिफ, यूपी वाले फंस गए

गुजरात वाले मोदी के झूठे वादों से वाकिफ, यूपी वाले फंस गए

Tue, 19 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
गुजरात वाले मोदी के झूठे वादों से वाकिफ, यूपी वाले फंस गए
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में मंगलवार को किसान क्रांति सेना की ओर से किसान महापंचायत हुई। इसमें पाटीदार आंदोलन के नेता व सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। करीब आधे घंटे भाषण में सिर्फ मोदी और योगी उनके निशाने पर रहे। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। आरोप लगाया कि गुजरात में दंगा कराने वाले सत्ता चला रहे हैं। कहा कि गुजरात वाले मोदी के झूठे वादों से वाकिफ हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता उनके झूठे वादों में कैसे फंस गयी।
विज्ञापन

हार्दिक ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं किया। सरकार किसानों की विरोधी है। मोदी सरकार 17 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसा देने की घोषणा कर किसानों का मजाक बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में प्रसिद्ध हैं। देश को हिंदु, मुसलमान से नहीं कट्टरता से खतरा है। हार्दिक ने कहा कि सोनभद्र के किसान सोनपंप लिफ्ट कैनाल चालू कराने की मांग लंबे अरसे से कर रहे हैं, लेकिन किसानों की विरोधी इस सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में दंगा कराने वाले सत्ता में हैं। केंद्र एवं यूपी की सरकार जाति-पाति की राजनीति कर रही है। लोग भगवा पहनकर सब कुछ छोड़ने को तैयार होते हैं। योगी भगवा पहनते हैं, लेकिन सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं। किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कटियार ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का दोगुना मूल्य चाहिए। किसानों को लॉलीपाप नहीं चाहिए। सभा को हरिराम वर्मा, देशराज पटेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, डॉ. ओपी मौर्य ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रामभरोसे सिंह व संचालन सतीश पटेल ने किया। इस मौके पर चौधरी यशवंत सिंह, हिफाजत, विमलेश पटेल, विवेक सिंह पटेल, संतोष पटेल, सुनील सिंह पटेल, फतेह मोहम्मद, राजेंद्र भारती, रवींद्र सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने हार्दिक को दिखाया काला झंडा
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां किसान महापंचायत में आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को काला झंडा दिखाया। हार्दिक का काफिला जैसे ही नगर के बढ़ौली चौराहे पर पहुंचा, वहां पहले से अभाविप कार्यकर्ता उनके वाहन के आगे आ गए और उन्हें काला झंडा दिखाने लगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने यहां सांकेतिक धरना दिया और हार्दिक का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। इस दौरान शशांक मिश्रा, प्रिंस सिंह, अभय पांडेय, अमन राज, गोलू, अभिवन सिंह चंदेल, सौरभ चौबे आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने हार्दिक को काला झंडा दिखाने की निंदा की है। संगठन के श्रीकांत तिवारी, गिरीश पांडेय ने कहा कि किसानों की आवाज उठाने वाले को काला झंडा दिखाना देश के किसानों का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed