फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भुगतान के लिए कर्मचारियों, श्रमिकों ने शुरू की हड़ताल

भुगतान के लिए कर्मचारियों, श्रमिकों ने शुरू की हड़ताल

Thu, 20 Dec 2018 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
भुगतान के लिए कर्मचारियों, श्रमिकों ने शुरू की हड़ताल
म्योरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा से सिंगरौली तक चल रहे रेलवे के दोहरीकरण कार्य में लगे कर्मचारियों ने बुधवार तक भुगतान के आश्वासन की अवधि समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार से एक बार फिर से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से काम पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान दोहरीकरण कार्य को भी झटका लगा है। नाराज कर्मचारियों का कहना था कि भुगतान न मिलने की वजह से उन्हें परेशानी सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे धनबाद डिवीजन के अंतर्गत गढ़वा से सिंगरौली तक रेल मार्ग के दोहरीकरण के कार्य में लगी कंपनी जीडीसीएल के कर्मचारियों ने भुगतान को लेकर बृहस्पतिवार को एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों का कहना था कि उनको चार माह से भुगतान के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिल सकी है। ऐसी दशा में उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके सामने खाने के लाले पड़ गए हैं। अधिकारियों से बातचीत के बावजूद पिछले बृहस्पतिवार को बुधवार यानी कल तक भुगतान की बात कही गयी थी। कहा कल तक भुगतान न होने की दशा में वे फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से दोहरीकरण काम पूरी तरह ठप हो गया। कंपनी के लोग हो या संविदाकार व श्रमिक सभी ने एक साथ हड़ताल शुरू कर दी। इससे दोहरीकरण कार्य को झटका लगा है। प्रदर्शन के दौरान लालचंद, राणा प्रताप, प्रमोद कुमार, एके कुमार, गोविंद, महेंद्र, सुभाष यादव, जगधारी, डीएन यादव, दिनेश, महेश, पन्नालाल, दीपक, राहुल, चंद्र प्रकाश, रघुराज सिंह समेत बड़ी कर्मचारी मौजूद रहे। उधर जीडीसीएल कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर आरके उपाध्याय ने बताया कि पेमेंट होने में देरी हुई है। दिल्ली स्थित कंपनी के मुख्यालय से बात हो गई है, जल्द ही सभी के खाते में भुगतान चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed