फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बालू-गिट्टी लदे 21 ट्रकों के खिलाफ हुई कार्रवाई

बालू-गिट्टी लदे 21 ट्रकों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Wed, 05 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बालू-गिट्टी लदे 21 ट्रकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
सोनभद्र। रोक के बावजूद भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों को खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे 17 ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर, मंगलवार की शाम लोढ़ी स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर डीएम गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को रोक कर एमएम 11 के प्रपत्रों की जांच की। इस दौरान गिट्टी लदे चार ट्रकों को छोड़ कर चालक फरार हो गए। इस मामले में सर्वेयर जेके दत्ता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 10 बजे उरमौरा में फोर्स के साथ सदर एसडीएम शादाब असलम, एआरटीओ एसपी सिंह और खान अधिकारी अनंत कुमार सिंह और कोतवाल सीपी पांडेय ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे खड़े ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे ट्रकों की जांच शुरू की। इसकी जानकारी मिलते ही ओवरलोड और बिना परमिट के बालू-गिट्टी का परिवहन करने वाले ट्रक-जहां तहां खड़े हो गए। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि रोक के बावजूद उरमौरा में खड़े 17 ट्रकों में से 14 का चालान और तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। कहा कि टोल प्लाजा के कर्मियों को भी सड़क पर वाहनों को खड़ा न कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि राबर्ट्र्सगंज कोतवाली में सर्वेयर जेके दत्ता की तहरीर पर चार-पांच ट्रकों के चालकों समेत अन्य के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed