फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक चालकों को एचआईवी के प्रति किया जागरूक

ट्रक चालकों को एचआईवी के प्रति किया जागरूक

Tue, 04 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालकों को एचआईवी के प्रति किया जागरूक
रेणुकूट। हिंडाल्को ट्रक पार्किंग एरिया में मंगलवार को ट्रक चालकों की एचआईवी जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 99 ट्रक चालकों की एचआईवी की जांच की गई। साथ ही उन्हें इस जानलेवा बीमारी के प्रति आगाह करते हुए बचाव के उपाय बताए गए। शिविर का उद्घाटन हिंडाल्को लॉजिस्टिक विभाग के प्रमुख सुकांतो पंडित और ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने किया। हिंडाल्को आईसीटीसी केंद्र के संजय ने ट्र्क चालकों को एचआईवी के बारे में जानकारी दी। साथ ही इसकी जांच की क्या व्यवस्था उपलब्ध है, इस बीमारी का प्रसार किस प्रकार होता है और इसके बचाव के लिए क्या उपाय करना चाहिए, इस बारे में भी जागरूक किया गया। सुकांतो पंडित ने कहा कि हिंडाल्को के माध्यम से यह विशेष शिविर आपके लिये लगाया गया है। अभिजीत ने कहा कि हिंडाल्को आईसीटीसी केंद्र के जरिए आस-पास के लोगों में एचआईवी के प्रति जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एड्स पीड़ितों को एआरटी सेंटर से जोड़ने का कार्य विशेष तौर पर किया जा रहा है। इसी तरह आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलीजी पार्क में कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विकास विभाग के राजेश सिंह ने किया। इसमें डॉ. डीपी सक्सेना ने इसके संक्रमण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। अनुनय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यहां सुयश पटेल, ओपी सिंह, अर्जुन प्रसाद, विकास, राकेश, अजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed