फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डीसीएफ की बैठक में उठा जमीनों पर अतिक्रमण का मुद्दा

डीसीएफ की बैठक में उठा जमीनों पर अतिक्रमण का मुद्दा

Thu, 29 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
डीसीएफ की बैठक में उठा जमीनों पर अतिक्रमण का मुद्दा
दुद्धी(सोनभद्र)।। दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (डीसीएफ) एवं क्रय विक्रय समिति की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक बुधवार को हुई। इसमें दर्जनों योजनाओं को हरी झंडी दी गई। वर्ष 1980 में दुद्धी में सहकारिता के गठन के बाद सामान्य निकाय आम सदन की यह पहली बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक हरीराम चेरो, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर-सोनभद्र के चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल, सहायक आयुक्त टीएन सिंह, राजकुमार यादव डीजीएम बैंक, सतीश कुमार सिंह इफको ने हिस्सा लिया। सचसिव विंध्यवासिनी प्रसाद ने संस्था की नींव से लेकर अब तक के सफर एवं आय व्यय पर प्रकाश डाला। यहां डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने संस्थान की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। आय बढ़ाने के लिए उर्वरक व धान, गेहू की नई दुकान खोलने, वैवाहिक हाल बनाने, डीसीएफ की पूरी बाउंड्रीवाल कराने, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे ध्वनिमत से स्वीकृति दी गयी। क्रय विक्रय के अध्यक्ष रामेश्वर राय ने भी संस्थान की तरक्की के लिए सदस्यों एवं सहकारिता कर्मियों का आभार जताया। यहां कमलेश सिंह कमल, जीत सिंह खरवार, ओम प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी, रुद्राणी देवी, लीलावती देवी, यशवीर सिंह, दशरथ प्रसाद, अजय गुप्ता, सूर्यमणि यादव, यशवंत भारती समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन विपिन बिहारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed