फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रामलीला, दुर्गा पूजा में सुरक्षा पर रखें नजर

रामलीला, दुर्गा पूजा में सुरक्षा पर रखें नजर

Sat, 13 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
रामलीला, दुर्गा पूजा में सुरक्षा पर रखें नजर
बभनी। दुर्गा पूजा और रामलीला से जुड़ी कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को थाने में हुई। यहां प्रकाश, बिजली, सफाई, सुरक्षा आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। सीओ सुनील कुमार विश्नोई ने कहा कि क्षेत्र में जिस भी गांव में दुर्गापूजा और रामलीला का कार्यक्रम हो रहा, वहां के समिति के पदाधिकारी अपने समिति से 10 ऐसे वालेंटियर का चयन करेंगे जो पूरी निष्ठा के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कमेटियां वालेंटियरों की सूची नाम, पिता का नाम और मोबाईल नंबर के साथ थाने में जमा करा दें। थाने की पुलिस और दरोगा क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी वालेंटियर स्थानीय पुलिस के संपर्क में रहेंगे। यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को कराएं। उन्होंने कहा कि जहां भी दुर्गापूजा और रामलीला का आयोजन किया गया है, उन जगहों पर अग्निशमन के लिए पानी और बालू की व्यवस्था जरूरी है। बैठक में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, पीडी जायसवाल, राजनरायन, अजय यादव, दीनदयाल, उमेश चंद्र पांडेय, संजय कुमार, तिलक प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed