{"_id":"5ac5113b4f1c1bc5618b560c","slug":"161522864443-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर किया हंगामा
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामगढ़ में बुधवार को आयोजित खुली बैठक में सेक्रेटरी पर आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए डीएम से अगली बैठक कराने की मांग की है।
बैठक को लेकर ग्राम प्रधान कमला प्रसाद द्वारा गांव में मुनादी करायी गयी थी। बुधवार की सुबह दस बजे से प्रधान की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। विनय, अछैवर सिंह, अरुण कनोजिया समेत अन्य ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप से वित्तीय वर्ष की आय-व्यय की लेखा जोखा सार्वजनिक करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पहले वित्तीय वर्ष की कार्य योजना और ग्राम सभा मे किन-किन कार्यों पर कितनी धनराशि खर्च की गई है उसे सार्वजनिक किया जाए। बावजूद इसके प्रधान, सेक्रेटरी बैठक की कार्रवाई जारी रखे। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में रामअवतार, निर्भय चंद्र, महेंद्र, राजाराम, छेदी आदि मौजूद रहे।