फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मानव श्रृंखला निर्माण में सभी ने किया सहयोग का वादा

मानव श्रृंखला निर्माण में सभी ने किया सहयोग का वादा

Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मानव श्रृंखला निर्माण में सभी ने किया सहयोग का वादा
जिला प्रशासन की ओर से दो फरवरी को 130 किमी लंबी मानव शृंखला बनाए जाने के कार्यक्रम की लोगों ने सराहना करते हुए सहयोग का वादा किया है। इसमें जिले भर से करीब तीन लाख लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर के चाचा नेहरू पार्क में पसमांदा मुस्लिम समाज की हुई बैठक में सर्व सम्मति से मानव शृंखला बनाने में सहयोग का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल प्रभारी मोहम्मद असलम राईन, रोशन खां, अनवर राईन, अतीश कुमार सिंह, सुधीर दुबे, सराफत अली, ओमकार, मुख्तार अंसारी, शाहनवाज शाह, सलमान खां, सलमान राईन, अमित राही, वाजिद कुरैशी, लकी राईन, सिराजुद्दीन, शादाब आलम, इकरामुद्दीन आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने मानव शृंखला बनाने की पहल का स्वागत करते हुए सहयोग का वादा किया है। उन्होंने कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से भी सहयोग की अपील की है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने भी मानव शृंखला बनाने में सहयोग का वादा किया। मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, गिरीश पांडेय, रघुवीर राम पाठक, रामकृष्ण पाठक, बच्चा शुक्ला, छोटेलाल पांडेय, परीक्षित राय, राहुल कुमार, मनोज गिरी, भरत, रामजी ने खलियारी, रामगढ़, चतरा, शाहगंज, घोरावल, शिवद्वार क्षेत्रों में संपर्क कर लोगों से सहयोग की अपील की। जनहित मंच कार्यकर्ताओं की बैठक राबर्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर हुई, जिसमें सहयोग की अपील की गई। मंच के संयोजक संतोष सिंह चंदेल, अमरेश यादव, संतोश श्रीनेत्र, खोआ पांडेय, अनिल गिरी, शांति देवी, शकुंतला, धर्मशीला, मंटरिया पासवान, अछैबर यादव, विनीत ओझा, कमल यादव, अवधराज, लालता प्रसाद आदि मौजूद रहे। चुर्क में जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर एवं मुसही प्रधान आरती सोनकर के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर अभ्यास किया। इसमें स्कूली बच्चे, महिलाएं, अभिभावक एवं ग्रामीण शामिल रहे। सभी लोगों ने मानव शृंखला बनाने में सहयोग का वादा किया। सेक्रेटरी प्रवेश अहमद, सोनू मालवीय, विक्की पासी, बब्बू मिश्रा, संदीप सिंह, संजय दुबे, दिलीप श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed