{"_id":"5a20373b4f1c1bee688becef","slug":"161512060731-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश द्वार पर थाना प्रभारियों की लगाई गई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश द्वार पर थाना प्रभारियों की लगाई गई ड्यूटी
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। वोटों की गिनती को लेकर मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। अलग-अलग द्वार से अधिकारी, कर्मचारी, एजेेंट, उम्मीदवार और मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर फोर्स के साथ थाना इंचार्ज तैनात किए गए है। कर्मचारियों एवं एजेंटों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि राजकीय पालीटेकिभनक कालेज में ढाई सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। फोर्स के साथ ड्यूटी स्थल पर राबर्ट़्सगंज कोतवाल, मांची, करमा, रायपुर, रामपुर बरकोनिया, महिला थाना इंचार्ज को लगाया गया है। यातायात प्रभारी एसएन दूबे को पार्किंग की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कहा कि जरूरत के अनुसार पीएसी भी तैनात की गई है। सिटी सीओ और ओबरा सीओ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। घोरावल तहसील में मतगणना स्थल पर सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय केे नेतृत्व में घोरावल इंस्पेक्टर, शाहगंज थाना प्रभारी मतगणना कराएंगे। दुद्धी:ं एसपी आरपी सिंह ने मतगणना स्थल पर एएसपी डॉ. अवधेश सिंह की देखरेख में पुलिस कर्मियों की ड्युूटी लगाई है। यहां दुद्धी सीओ रामलाल, पांच थाना प्रभारी, 24 एसआई, 94 कांस्टेबल, 15 होमगार्ड, दो महिला पुलिस, तीन ट्रैफिक पुलिस, दो प्लाटून पीएससी तैनात की गई है।