{"_id":"59fa0ea14f1c1b97678b898e","slug":"161509559969-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन एक भी छटाक धान की नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन एक भी छटाक धान की नहीं हुई खरीद
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक नवंबर को जिले में धान क्रय केंद्र सूने रहे। पहले दिन 55 केंद्रों पर एक भी छटांक धान की खरीद नहीं हुई। क्रय केेंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धान 55 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। पीसीएफ के साधन सहकारी समिति मारकुंडी, रामपुरी तरावा, बट बंतरा, शिवपुर, सोढ़ा, कोरियाव, रामगढ़, वैनी, आमडीह, सहकारी संघ केकराही, नई बाजार, किसान सेवा सहकारी समिति गया रतवल और बहुआर में बोरा आदि भेज दिया गया है। इसी तरह बिरधी, लैंपस कुरछा, जुगैल, कोन, साधन सहकारी समिति तिलौली, दुरावल खुर्द, बकौली, जमगांव, ओबराडीह, सिरसाई किसान सेवा सहकारी समिति फूलवारी, पापी में भी केंद्र सूने रहे। क्रय विक्रय साधन सहकारी समिति दुद्धी उपकेंद्र सलैयाडीह, क्रय विक्रय साधन सहकारी समिति दुद्धी मंडी परिसर, लिलासी, सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, लैंपस पकरी, चपचपकी, चैनुपर, सांगोंबाध में किसान नहीं पहुंचे। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक नवंबर 2017 से धान की खरीद शुरू हो गई है जो 27 फरवरी 2018 तक चलेगी। केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया पहले दिन केंद्र पर भी एक भी किसान धान बेचने के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि अभी धान की मड़ाई का कार्य चल रहा है।
धान खरीद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
सोनभद। डीएम पीके उपाध्याय ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत वर्ष-2017-18 में धान खरीद को सकुशल कराने के लिए राबर्ट्सगंज स्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में धान खरीद नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम ) स्थापित किया गया है। इसका टेलीफोन नंबर (बेसिक) 05444-222099 एवं मोबाइल नंबर- 7839565092 है। गौरव श्रीवास्व विपणन सहायक मुख्यालय को निर्देशित किया गया है कि वे सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धान खरीद अवधि तक प्रतिदिन कंट्रोल रूम के फोन काल को रिसीव करेंगें। संबंधित कार्य का विवरण रजिस्टर में अंकित करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अवगत कराएंगे।