फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिलाओं को गर्भावस्था में बरती जानी वाली सावधानियों से कराया अवगत

महिलाओं को गर्भावस्था में बरती जानी वाली सावधानियों से कराया अवगत

Fri, 14 Jun 2019 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को गर्भावस्था में बरती जानी वाली सावधानियों से कराया अवगत

विज्ञापन
सिंगरौली। एनसीएल गोरबी द्वारा ब्लॉक-बी परियोजना के अधिकारी क्लब में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। गोरबी एवं नौढिय़ा गांवों की गर्भवती महिलाओं, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित 50 ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के डॉ. रजनीश ने ग्रामीणों को महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान बरती जानी वाली सावधानियों, जच्चा एवं बच्चा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी खान-पान और सभी टीकाकरण समय से कराए जाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ भास्कर पांडे, डॉ काशिफ इमदाद व डॉ ओमेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। सुनील कुमार तिवारी ने कुपोषित एवं शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों को पोषक पाउडर एवं गर्भवती महिलाओं को गुड़, चना, मूंगफली का वितरण किया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक पारुल यादव, गोरबी एवं नौढिय़ा गांवों की आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed