{"_id":"5d03dc918ebc3e78856064df","slug":"156053415010-sonbhadra-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर टीबी रोग खोजो अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर टीबी रोग खोजो अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में टीबी खोजो अभियान शुरू हो गया है। दस दिन से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 27 नए मरीजों की चिन्हित किया गया है। नए छह मरीजों का दवा भी प्रारंभ कर दिया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी वीके अग्रवाल ने बताया कि राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्घी तहसील क्षेत्र में दस जून से घर-घर टीबी रोग खोजो अभियान की शुरूआत हो चुकी है। 22 जून तक अभियान चलेगा। टीबी विभाग से प्रशिक्षित कर्मचारी घर-घर जाकर उनका विवरण कर रहे हैं। कहा कि संभावित/द्यसंदिग्ध व्यक्तियों को जांच के लिए स्पूटम कप देंगे तथा प्रशिक्षित कर्मचारी जांच केंद्र पर बलगम की जांच कराएंगे। टीबी रोग की पुष्टि होने पर नि:शुल्क उपचार कराया जाएगा। मरीजों को इलाज के दौरान प्रत्येक माह पांच-पांच सौ रुपये उनके खाते में भेजी जाएगी। अभियान में 17 सुपरवाइजर, 85 टीम तथा 255 कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 13 जून तक घर-घर भ्रमण कर 65345 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 639 टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों से बलगम का नमूना लिया गया। 27 नए मरीजों की खोज कर छह मरीजों का दवा प्रारंभ कर दिया गया।