फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   साथी की मौत से नाराज मजदूरों ने काम रोका

साथी की मौत से नाराज मजदूरों ने काम रोका

Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
साथी की मौत से नाराज मजदूरों ने काम रोका

विज्ञापन
ओबरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना में कार्यरत एक मजदूर की बृहस्पतिवार की देर शाम अबुझ हाल में मौत हो गई। इससे नाराज संविदा श्रमिकों ने जिला संविदा श्रमिक यूनियन के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। मजदूर ओबरा थाने के समक्ष मुआवजे की मांग करने लगे। मजदूरों के कार्य बहिष्कार के कारण पूरे दिन ओबरा सी में कार्य ठप्प रहा। सदर तहसीलदार विकास पांडेय , सीओ ओबरा डॉ.केजी सिंह, दूसान कम्पनी के प्रतिनिधि एवं श्रमिक संगठन के लोगों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद मजूदर शांत हुए।

बृहस्पतिवार की शाम नगर ऊटारी के बरदिहा निवासी मजदूर मिजाऊल हक अंसारी (27) की अबुझ हाल में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओबरा पुलिस ने रात में ही मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर साथी मजदूरों के अनुसार कार्य के दौरान लू लगने के कारण उसकी मौत हुई है। इसी से नाराज होकर मजदूर सड़क पर उतर पड़े। इस दौरान अफसरों और मजदूर संगठनों के साथ वार्ता हुई। वार्ता के पश्चात सी परियोजना के अंतर्गत कार्यरत जीडीसीएल कंपनी में कार्य करने वाले मृतक संविदाकर्मी के परिजनों को मदद के लिए जीडीसीएल कंपनी से एक लाख पचास हजार रुपये का चेक मृतक की पत्नी रवीना के नाम दिया गया। साथ ही एक सप्ताह में पत्नी के खाते में एक लाख रुपये और देने का लिखित आश्वासन दिया गया। वहीं एक व्यक्ति को भविष्य में जीडीसीएल कंपनी संविदा पर नौकरी देने का भी लिखित आश्वासन दिया गया। बीमा कंपनी क्लेम बनने पर पूरी मदद के लिए तैयार रहेगी। इस दौरान ओबरा सी कंपनी से बाबूलाल झा, दिलीप ठाकुर, राजेश मिश्रा, विजय प्रताप सिंह जिला संविदा श्रमिक यूनियन के आरएस वर्मा, अवधराज सिंह, अब्दुल कुदुस अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed