{"_id":"5d03dc848ebc3e6c6d27bad6","slug":"15605341371025-sonbhadra-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब क्रय केंद्रों पर 25 जून तक होगी गेंहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब क्रय केंद्रों पर 25 जून तक होगी गेंहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कई क्रय केंद्रों पर अभी भी गेहूं विक्रय करने के लिए पड़ा हुआ है। इसे देखते हुए शासन ने गेहूं क्रय करने की तिथि 15 जून से बढ़ाकर अब 25 जून कर दिया है। इस संबंध में केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अबकी वर्ष 54500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला है। लेकिन अभी तक 43000 एमटी गेहूं क्रय किया जा चुका है।।
बताते चलें कि वर्ष 2019-20 में राबर्ट्सगंज, घोरावल चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 54500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने के लिए 72 केंद्र खोले गए हैं। शासन ने केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक सरकारी दर पर गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया है। किसानों के गेहूं का दाम उनके खाते में भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन लक्ष्य के मुताबिक खरीद करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बावजूद इसके अभी तक करीब 43000 हजार मीट्रिक टन ही खरीद हो पाई है। अभी भी कई केंद्रों पर किसान गेहूं बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने खरीद करने की तिथि बढ़ाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष क्रय करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अब सभी केंद्रों पर 25 जून तक गेहूं क्रय किया जाएगा। इसके लिए प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अगर कोई केंद्र प्रभारी गेहूं खरीदने में आनाकानी करता है तो मुझे जानकारी दें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें।