फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   धंधरौल बांध से नही मिलेगा मुख्य नहर घाघर में पानी

धंधरौल बांध से नही मिलेगा मुख्य नहर घाघर में पानी

Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
धंधरौल बांध से नही मिलेगा मुख्य नहर घाघर में पानी

विज्ञापन

केकराही। धंधरौल बांध से घाघर मुख्य नहर को पानी नहीं मिलेगा। इससे संबंधित क्षेत्रों के पशुपालकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल सकेगा।

बता दें की चिलचिलाती धूप से सभी गांव के तालाब, पोखरे सूख गए हैं। इससे पशु-पक्षी पानी के लिए भटक रहे हैं। शासन के आदेश के अनुसार माह मई व जून में मुख्य नहर घाघर में धंधरौल बांध से पानी छोड़कर क्षेत्र के मधुपुर राजवाहा, घोरावल राजवाहा, शाहगंज राजवाहा सहित दर्जनों माइनरों करकी माइनर, जड़ेरूआ, पगिया, खैरपुर, सरौली और कर्मा माइनर से सैकड़ों गांवों के तालाब पोखरे भरे जाते हैं। मदार, भैरोपुर, बहेरा, जुरवट, असना, मचोलवा, पतेरी, बबुराही, भटौलिया, पिपरा, पगिया, सरौली, खैरपुर, कर्मा, करकी, बसदेवा, कसयां, बारी घेवरी, अतरवा आदि गांवों तक पानी किसानों को इन माइनरों से मिलता है। साथ ही गांवों के तालाब, पोखरे भी इसी से भरे जाते हैं। लेकिन इस वर्ष माह मई में तीन मई से 15 मई तक मुख्य नहर घाघर में पानी छोड़ा गया था, जो छह दिन सोनभद्र व छह दिन मिर्जापुर को मिला था। इसके बाद नहर बंद हो गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि महज छह दिन में तालाब, पोखरे कैसे भर पाएंगे। इसका सीधा असर पशु पक्षियों पर पड़ेगा। गांवों में लोगों को टैंकर से भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुख्य नहर घाघर से संबंधित जेई अमित कुमार यादव ने बताया कि बंधे में पानी नही है। इससे जून के महीने में धंधरौल बांध से पानी नही मिल पायेगा। सोन पंप से पानी मिलेगा। क्षेत्र के मोहन, पारस, गुलाब, कन्हैया, रामभरोस, हंसराज, वंशराज, चंद्रहास, राजेंद्र मौर्य ने बताया कि लिफ्ट का एक दो पंप चलने से पानी नहर में नीचे ही रह जाता है। इससे माइनरों, राजवाहा में पानी नही जा पाता है। क्षेत्रीय लोगों ने सोनलिफ्ट के सभी पंप चलाकर पानी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed