{"_id":"5d013c46bdec22071506a51f","slug":"156036204412-sonbhadra-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरी को तहसील बनाने की कवायद हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरी को तहसील बनाने की कवायद हुई तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने पिपरी को तहसील बनाने की कवायद तेज कर दी है। दुद्धी तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक राजस्व गांवों को अलग कर नई तहसील बनाई जाएगी। एडीएम की देखरेख में गांवों के चयन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
लोक सभा चुनाव समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ठप पड़े कार्यों को गति देने में जुट गया है। शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से चोपन को तहसील बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में पिपरी में तहसील बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया जाने लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि पिपरी में तहसील बनने से शक्तिनगर, बीना, अनपरा, रेनूसागार समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को सैकड़ों किमी दूरी तय कर दुद्धी तहसील आना-जाना नहीं पड़ेगा क्योंकि दूर-दराज के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी जंगली-पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब तबके लोगों को होती है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि दुद्धी तहसील के राजस्व गांवों को काटकर पिपरी तहसील बनाने के लिए प्रस्ताव बनवाया जा रहा है। इसकी समीक्षा के लिए शुक्रवार को दुद्धी एसडीएम समेत अन्य को कार्यालय में बुलाया गया है। कहा कि जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। चोपन और पिपरी तहसील बनने के बाद जिले में पांच तहसीलें हो जाएंगी। बताते चलें कि अभी तक जिले में राबर्ट्र्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसीलें हैं।