फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मांगों के समर्थन में लेखपालों ने भरी हूंकार

मांगों के समर्थन में लेखपालों ने भरी हूंकार

Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में लेखपालों ने भरी हूंकार

विज्ञापन
सोनभद्र। निलंबित लेखपालों को बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। मांगें पूर्ण न होने पर आने वाने दिनों में कामकाज ठप कर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी।

वक्ताओं ने कहा कि सदर तहसील के निलंबित लेखपाल सुदर्शन सिंह, अवधेश दूबे और कुमारी प्रभा को तत्काल बहाल करते हुए राजेश राय की तदर्थ बहाली समाप्त करते हुए स्थायी बहाल किया जाए। तहसील में लेखपालों के बैठने की व्यवस्था हो। कहा कि सेवा पुस्तिका, जीपीएफ, पासबुक को अद्यतन कराया जाए और वर्ष 2018-19 की वार्षिक प्रवृष्टि की जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी उनकी जायल मांगों को पूर्ण करने में हिलाहवाली कर रहे हैं। इसको किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्कान मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग की। पूर्व तहसील अध्यक्ष ज्योति कुमार गुप्ता, अवधेश तिवारी, तेज प्रताप सिंह, अवधेश दूबे, राजेश राय, लाल बहादुर, राजेंद्र प्रसाद यादव, मनोज सिंह, सत्यनारायण, दिनेश तिवारी, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, विपिन केशरी, विनोद पाल, सुदर्शन सिंह, कु. प्रभा, नरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed