फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अभियंताओं ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया काम

अभियंताओं ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया काम

Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अभियंताओं ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
ओबरा। अभियंताओं का विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। अभियंताओं ने ओबरा ताप विद्युत गृह में काली पट्टी बांधी और शाम चार बजे विरोध प्रदर्शन कर अपना असंतोष जताया। अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा ने कहा कि आंदोलनात्मक कार्यक्रम के अंतिम चरण में 19 जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जायेगा। विद्युत अभियंताओं ने नये बन रहे विद्युत गृहों एवं उपकेंद्रों के विरूद्ध पदों के सृजन की भी मांग की है। अवधेश सिंह, आरके सिंह, अंकित प्रकाश, सन्नी गुप्ता, विनय दीक्षित, संजय सिंह, संदीप मद्धेशिया, मनीष, कल्याण सिंह ने कहा कि अभियंताओं को उत्पीड़ित एवं प्रताड़ित करने के क्रम में प्रबंधन ने हाल ही में नई स्थानान्तरण नीति जारी की है। यह यूपी सरकार की स्थानान्तरण नीति से भिन्न है जबकि ऊर्जा निगम भी यूपी सरकार के उपक्रम हैं। प्रबंधन की मंशा बड़े पैमाने पर अभियंताओं को परेशान करने की है। वर्तमान में जारी की गयी स्थानान्तरण नीति रद्द करते हुए सरकार की स्थानान्तरण नीति ही लागू की जाए। विद्युत अभियंता संघ अनपरा ओबरा क्षेत्र के केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. बीएन सिंह ने कहा कि विगत करीब एक साल से ऊर्जा निगमों में अभियंताओं का उत्पीड़न हो रहा है। डंडे के जोर पर बिजली विभाग को चलाया जा रहा है न कि तकनीकी आधार पर। अभियंताओं ने चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो 19 जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed