फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कर्जमाफी योजना से 1450 किसान वंचित

कर्जमाफी योजना से 1450 किसान वंचित

Tue, 11 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी योजना से 1450  किसान वंचित

विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्र सरकार की अतिमहात्वाकांक्षी किसान फसल ऋण मोचन योजना (फसली ऋण) के तहत लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक कर्ज माफ किया जाना है, लेकिन अभी तक राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करीब 1450 किसानों क कर्ज माफ नहीं हो सका है। तहसील एवं बैंकों के स्तर से योजना से वंचित किसानों के आवेदन पत्रों सत्यापन का कार्य चल रहा है।
गौरतलब हो कि चुनावी वादों को पूरा करते हुए पिछली केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों का एक लाख तक का कृषि ऋण माफ करने के लिए फसल ऋण मोचन योजना (फसली ऋण) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने का प्राविधान है। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को कृषि विभाग में आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद कूषि विभाग आवेदन पत्रों को संबंधित तहसील और बैंकों में सत्यापन करने के लिए भेजता है। वहां से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद डीएम की अध्यक्षता में बनी टीम कौ-कौन से किसान योजना का लाभ पाने के लिए हकदार है, इसका निर्णय करती है।
विज्ञापन

इस संबंध में कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉक के करीब 44 हजार किसानों का लगभग 245 करोड़ रुपये कर्ज माफ किया जा चुका है। इसकी पुष्टि करते हुए जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि कर्जमाफी केे लिए 1450 किसानों ने विलंब से आवेदन पत्र जमा किया था। प्राप्त आवेदनों को संबंधित तहसील और बैंकों को भेजा गया है। वहां से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद डीएम की अध्यक्षता में बनी टीम पात्र किसानों के कर्ज माफ करने के लिए निर्णय लेकर रिपोर्ट भेजेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed