सोनभद्र। आर्थिक गणना कार्यक्रम के तहत पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि संख्यिकी और कार्मिक कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस के सहयोग से यह सातवीं आर्थिक गणना का कार्य होना है। यह देश की पहली आर्थिक गणना है जो ऑनलाइन मोबाइल एप्प से की जानी है। इससे जो भी डाटा लिया जायेगा, वो पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखा जाएगा। उन्होने बताया केि सीएसी ई-गर्वेंस सर्विस, जन सुविधा केंद्र के सहयोग से यह सातवीं आर्थिक गणना होना है। सीएसी ई-गर्वेंस केंद्र संचालक पर्यवेक्षक की भूमिका निभायेंगे। उनके द्वारा जोडे गए प्रत्येक ग्राम पंचायत में गणनाकार घर-घर जाकर परिवार की आर्थिक गणना का कार्य करेंगे और सीएसी केंद्र संचालक गणनाकार के कार्यों का सत्यापन कर, गॉव की आर्थिक गणना की सही स्थिति का आंकलन हो सके। सीएससी केंद्र संचालाकों को मास्टर ट्रेनर्स आरपी शरण ने प्रोजेक्टर के जरिए आर्थिक गणना के कार्यों की पूरी जानकारी दी। यहां अर्थ एवं संख्याधिकारी रामानंद, जिला उपायुक्त उद्योग केंद्र योगेंद्र प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी विनोद कुमार, जिला उद्योग केंद्र अधिकारी अजीत सिंह, सीएससी के जिला प्रबंधक अमरेश कुमार, आशीष पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।