{"_id":"5cfe9962bdec22070a1ab58f","slug":"15601892731245-sonbhadra-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीना ने निगाही को 45 रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना ने निगाही को 45 रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल निगाही के आवासीय क्षेेत्र में स्थित खेल मैदान में रविवार को खेले गए क्रिकेट मैच मे बीना की टीम ने निगाही क्षेत्र की टीम को 45 रनों से हरा दिया। यह प्रतियोगिता एनसीएल द्वारा आयोजित आरोहण शिविर में क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे निगाही और बीना के खिलाडिय़ों के बीच खेली गई।
बीना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 123 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें मनीष ने 41 रन और शुभम ने 27 रनों को पारी खेली। निगाही के साहिल और मुकुल ने दो-दो विकेट लिए। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निगाही टीम 14.4 ओवर में 78 रन ही बना पाई और आल आउट हो गई। निगाही के हर्ष सिंह ने 34 रनों की पारी खेली। बीना के अमन ने चार, आजाद और अमित ने दो-दो विकेट लिए। इसी के साथ आरोहण शिविर बीना में क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने निगाही में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को 45 रनों के अंतर से हराने का काम किया। प्रतियोगिता के अवसर पर कलेक्टर केवीएस चौधरी, महाप्रबंधक निगाही क्षेत्र एसके गोमस्ता, टीआई नवानगर यूपी सिंह, डिप्टी मैनेजर कार्मिक अरुण जायसवाल, सहायक प्रबंधक कार्मिक लक्ष्मीनारायण और सचिव सिंगरौली जिला क्रिकेट एसोसिएशन विजयानंद जायसवाल के साथ आरोहण शिविर के प्रशिक्षकगणों के साथ काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।