फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जुलाई से सिंगरौली में संचालित होगा नवोदय विद्यालय

जुलाई से सिंगरौली में संचालित होगा नवोदय विद्यालय

Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
जुलाई से सिंगरौली में संचालित होगा नवोदय विद्यालय

विज्ञापन
अनपरा। उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष ने सोमवार को भोपाल में नवोदय विद्यालय समिति के डिप्टी कमिश्नर पी एस सरदार से भेंट कर सिंगरौली में नवोदय विद्यालय की कक्षाएं संचालित कराए जाने व भवन निर्माण की मांग की।

समिति के अध्यक्ष एस के गौतम ने बताया कि सिंगरौली जिला कलेक्टर द्वारा बीते चार जून को अस्थाई रूप से कक्षाएं चलाने हेतु नवीन आईटीआई शासकीय भवन छात्रावास आवंटित कर दिया गया है। जुलाई से क्लास शरू कराए जाने का हर संभव प्रयास जारी है। कक्षाएं शुरू हो जाने से भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीना भट्टाचार्या ने बताया कि इस भवन में हर सुविधाएं उपलब्ध है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक समिति द्वारा 23 नवंबर 2016 को देश के सिंगरौली सहित 62 जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय खोले जाने हेतु 2762 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई थी। विद्यालय के भवन निर्माण हेतु कलेक्टर सिंगरौली द्वारा चार अक्तूबर 2018 को ग्राम रंपा में 8.1 हेक्टेयर जमीन आवंटन हेतु शासन को सूचित कर दिया गया था। इस विद्यालय के खुलने से सिंगरौली जिले में हरिजन, आदिवासी छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, नि:शुल्क आवास, भोजन उपलब्ध होगा। साथ ही इस कार्य में लगे 47 लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। भोपाल की बैठक में सृजन लोकहित समिति सिंगरौली के सचिव कुमार शिवम एवं स्वाति पटेल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed