फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चार साल बाद भी प्यास बुझाने की आस अधूरी

चार साल बाद भी प्यास बुझाने की आस अधूरी

Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
चार साल बाद भी प्यास बुझाने की आस अधूरी

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के रहवासियों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2015 से 96 करोड़ की लागत से शुरू हुई राबर्ट्सगंज पेयजल पुनर्गठन पेयजल योजना का कार्य अभी तक पूर्ण नही हुआ। शासन से जरूरत के अनुसार धनराशि न मिलने के कारण कछुए की चाल की तरह परियोजना का निर्माण कार्य हो रहा है। इस नाते चार साल बीतने के बावजूद नगरवासियों की शुद्ध पेयजल से प्यास बुझाने की आस अधूरी रह गई है।
जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज के 25 वार्डों में रहने वाले लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए वर्ष 2015 में जल निगम ने अतिमहात्वाकांक्षी राबर्ट्सगंज पुर्नगठन पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू की। 96 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से पाइप लाइन के जरिए घर-घर पानी की आपूर्ति करने की योजना बनाई गई है। शहर में चार जगहों पर टंकियों का निर्माण कराना है। हालांकि चारों टंकी का कार्य काफी हद तक पूर्ण भी हो चुका है। धंधरौल बांध से पाइप लाइन के जरिए पानी लाकर टंकियों में भरा जाएगा, इसके बाद नगर में आपूर्ति की जाएगी। पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी चल रहा है। इस योजना के शुरुआत होने से नगरवासियों को शुद्ध पेयजल मिलने के साथ ही व्यापक भूजल दोहन से भी निजात मिलेगी। इस परियोजना को दिसंबर 2017 मेें पूर्ण होना था। लेकिन आवश्यकतानुसार जल निगम को धनराशि न मिलने के कारण काफी धीमी गति से निर्माण कार्य हो रहा है। इस नाते निर्धारित समयसीमा पर कार्य पूर्ण नहीं हो सका।
विज्ञापन


धंधरौल बांध पर बनेगा इंटेकवेल
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक में स्थित धंधरौल बांध पर राबर्ट्सगंज पेयजल पुर्नगठन पेयजल योजना के तहत इंटेकवेल बनना है। इंटेकवेल से पानी उठाकर पाइप लाइन के जरिए राबर्ट्सगंज में बने चार ओवरहेड टैंक में पानी पहुंचेगा। इंटेकवेल का कार्य चल रहा है। फिल्टर प्लांट से फिल्टर कर पेयजलापूर्ति की जाएगी। विकास नगर, ब्र्रम्हनगर, अंबेडकर नगर, न्यू कालोनी समेत अन्य मोहल्ले एवं मेन मार्केट में करीब 80 किमी पाइप लाइन बिछाकर आपूर्ति की जानी है। जल निगम ने इस परियोजना से आने वाले 30 साल तक की आबादी को पर्याप्त पानी देने का प्रस्ताव बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 135 किलोलीटर पानी की होगी आपूर्ति
सोनभद्र। राबट्र्सगंज पेयजल पुर्नगठन पेयजल योजना से अगले 30 सालों तक प्रतिदिन 135 किलोलीटर पानी आपूर्ति होगी। जल निगम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 96 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजना के लिए शासन स्तर से अभी तक लगभग 45 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। इसमें से लगभग 42 करोड़ रुपये का काम कराया भी जा चुका है। धंधरौल बांध से पानी की टंकियों तक करीब 18 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी है, जिसमें से लगभग 15 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।

गर्मी में पानी की होती है समस्या
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में मार्च माह से पेयजल संकट शुरू हो जाता है। मई और जून में तो पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। लोढ़ी स्थित भेलाही बंधी से पाइप लाइन के जरिए नगर में आपूर्ति की जाती है। लेकिन गर्मी के चलते भेलाही बंधी मेें पानी कम हो जाता है। इस नाते जरूरत के अनुसार नगरवासियों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए राबट्र्सगंज पेयजल पुर्नगठन पेयजल योजना का निर्माण कराया जा रहा है।


राबर्ट्सगंज पेयजल पुर्नगठन पेयजल योजना के लिए जरूरत के अनुसार धन नहीं मिल पा रहा है। अभी तक लगभग 45 करोड़ रुपये ही परियोजना के लिए मिला है। अगर धन मिल गया होता तो दिसंबर 2017 कार्य पूर्ण हो गया होता। शासन को धन मुहैया कराने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
फणींद्र राय
अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed